संदेश

जनवरी, 2017 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

गजल

वो जो हममे तुममे करार था, तुम्हे याद हो कि ना याद हो  वही यानी वादा निबाह का, तुम्हे याद हो कि न याद हो  वो नए गिले वो शिकायतें, वो मज़े मज़े की हिकायतें  वो हर एक बात पे रूठना, तुम्हे याद हो कि न याद हो कोई बात ऐसी अगर हुयी, जो तुम्हारे जी को बुरी लगी  तो बयां से पहले ही भुलाना, तुम्हे याद हो कि न याद हो सुनो ज़िक्र है की साल का, कोइ वादा मुझसे था आपका  वो निबाहने का तो ज़िक्र क्या, तुम्हे याद हो कि न याद हो कभी हम में तुममे भी चाह थी, कभी हमसे तुमसे भी राह थी  कभी हम भी तुम भी थे आशना, तुम्हे याद हो कि न याद हो हुए इत्तेफाक से गर वहम, वो वफ़ा जताने का दम-ब-दम  गिला-ए-मलामत-ए-अरकबा, तुम्हे याद हो कि न याद हो वो जो लुफ्त मुझ पे थे बेशतर, वो करम के हाथ मेरे हाथ पर  मुझे सब हैं याद वो ज़रा ज़रा, तुम्हे याद हो कि न याद हो  कभी बैठे सब हैं जो रूबरू, तो इशारतों से ही गुफ्तगू  वो बयान शौक का बरमला, तुम्हे याद हो कि न याद हो वो बिगड़ना वस्ल की रात का, वो न मानना किसी बात का  वो नहीं नहीं की हर आन अदा, तुम्हे याद हो कि न याद हो जिसे आप गिनते थे आशना, जिसे आप कहते थे बावफा  ...