गजल


वो जो हममे तुममे करार था, तुम्हे याद हो कि ना याद हो 
वही यानी वादा निबाह का, तुम्हे याद हो कि न याद हो 

वो नए गिले वो शिकायतें, वो मज़े मज़े की हिकायतें 
वो हर एक बात पे रूठना, तुम्हे याद हो कि न याद हो

कोई बात ऐसी अगर हुयी, जो तुम्हारे जी को बुरी लगी 
तो बयां से पहले ही भुलाना, तुम्हे याद हो कि न याद हो

सुनो ज़िक्र है की साल का, कोइ वादा मुझसे था आपका 
वो निबाहने का तो ज़िक्र क्या, तुम्हे याद हो कि न याद हो

कभी हम में तुममे भी चाह थी, कभी हमसे तुमसे भी राह थी 
कभी हम भी तुम भी थे आशना, तुम्हे याद हो कि न याद हो

हुए इत्तेफाक से गर वहम, वो वफ़ा जताने का दम-ब-दम 
गिला-ए-मलामत-ए-अरकबा, तुम्हे याद हो कि न याद हो

वो जो लुफ्त मुझ पे थे बेशतर, वो करम के हाथ मेरे हाथ पर 
मुझे सब हैं याद वो ज़रा ज़रा, तुम्हे याद हो कि न याद हो 

कभी बैठे सब हैं जो रूबरू, तो इशारतों से ही गुफ्तगू 
वो बयान शौक का बरमला, तुम्हे याद हो कि न याद हो

वो बिगड़ना वस्ल की रात का, वो न मानना किसी बात का 
वो नहीं नहीं की हर आन अदा, तुम्हे याद हो कि न याद हो

जिसे आप गिनते थे आशना, जिसे आप कहते थे बावफा 
मैं वही हूँ "मोमिन"-ए-मुबतला, तुम्हे याद हो कि न याद हो

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चुनिंदा शायरी